कोटपूतली: सेवा भारती समिति कोटपूतली द्वारा प्रकल्प शिक्षक मासिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती जयपुर प्रांत के संरक्षक महेश कुमार गोयल ने शिक्षिकाओं को गीतों का अभ्यास कराया तथा सभी बाल संस्कार केंद्रों के वार्षिक उत्सवों की जानकारी प्राप्त की। वर्ग में बाल संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं ने अपने-अपने केंद्रों पर आयोजित वार्षिक उत्सवों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महेश कुमार गोयल ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण के लिए केंद्रों पर नियमित रूप से खेल, सूर्य नमस्कार, गीत, भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र, भजन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जाए। कार्यक्रम में सेवा भारती समिति कोटपूतली के जिला मंत्री महेश चंद सैनी, जिला प्रकल्प प्रमुख सत्यनारायण कौशिक, नगर अध्यक्ष टेकचंद टेलर, नगर स्वास्थ्य आयाम प्रमुख अमर सिंह कुमावत, जिला सामाजिक आयाम प्रमुख नागर मल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बालासिया, नगर कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुप्ता सहित शिक्षिका मुस्कान आर्य, आईशा शर्मा, पूजा शेखावत, अंबिका शेखावत, अंजना रेगर और सोमा योगी उपस्थित रहीं।
3/related/default