निवाई (लालचंद माली): राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के जन्मदिवस को लेकर बस स्टैंड पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए राहगीरों और यात्रियों को शीतल शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान बस स्टैंड से गुजरने वाली बसों के यात्रियों, पैदल राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदैव जनसेवा का कार्य किया है। उन्होंने कोई भूखा न सोए के संकल्प को प्राथमिकता दी है, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके जन्मदिन पर इस सेवा कार्य का चयन किया गया ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने बढ-चढक़र भागीदारी निभाई। बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य वास्तविक मानवता की सेवा हैं। इस अवसर पर प्रदीप पारीक, पारस पहाडी, प्रवीण माणू, राजेश चौधरी गुरूजी, शंकरलाल घाटी, पवन सांवलिया, राजेश भटट, हंसराज गुर्जर, दुर्गालाल सैनी, सीताराम कटारा, राजेन्द्र चौधरी, संजय कावट, तनवीर कुरेशी, पप्पूलाल मीणा, मदन मीणा, रवि पाारीक, अजय मधुकर, गिर्राज चंवरिया, बाबूलाल माछलपुरिया, रामप्रसाद परिडवाल, विक्रम सिंह गुर्जर, आरीफ खान एवं अजहर कुरेशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default