आधा दर्जन गांवों में पहुंचा जागरूकता रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम रथ अभियान के तहत कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वैन जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि एल ईडी वैन बंशीपुरा, करेड़ा बुजुर्ग, हरभावता, लुहारा, गुंसी एवं सजिया सहित गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर आमजन को 13 सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं और सुझाव के लिए रखी सुझाव पेटिका में ग्रामीणों ने अपने मांग पत्र एवं सुझाव पत्र डाले। इस अवसर पर कई विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!