रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): रानीवाड़ा में महिला उत्पीड़न के मामले में कालिका पैट्रोलिंग यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रानीवाड़ा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार एक महिला ने लगातार परेशान किए जाने की शिकायत कालिका पैट्रोलिंग यूनिट को दी थी।शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश कुमार पुत्र पोपट लाल, निवासी रानीवाड़ा खुर्द, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार कालिका पैट्रोलिंग यूनिट द्वारा कस्बे एवं आसपास के स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नियमित गश्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में निगरानी और सख्ती बढ़ाई गई है। कार्रवाई टीम में सहायक उप निरीक्षक ओखाराम, महिला कांस्टेबल कमला, पालु, ममता तथा कांस्टेबल कालूराम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
3/related/default