विश्व पटल पर पिलानी का नाम गौरवान्वित करने वाले मातू राम मूर्तिकार हुए सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विश्व पटल पर पिलानी का नाम गौरवान्वित करने वाले महान व प्रसिद्ध कलाकार मातू राम मूर्तिकार पिलानी को मूर्तिकला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत और राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मातू राम की कला की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियाँ प्रदेश मे ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में है, जो भारत कि सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक कौशल का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के अलावा अमेरिका, नेपाल, भूटान, मॉरीशस, कनाडा, चीन जैसे अनेक देशों में उनके द्वारा निर्मित धातु व मसाले से निर्मित कलाकृतियां उनकी कला की गाथा कह रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि मातु राम के बेटे नरेश कुमावत ने आज इनको पीछे छोड़ दिया है तथा वो मूर्ति कला के क्षेत्र में बहुत ही आगे निकल गए हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण भी नरेश कुमावत ने ही किया है। यह हम राजस्थान वासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारा लाडला नरेश कुमावत मूर्तिकार आज इतनी प्रगति कर रहा है। इस सम्मान समारोह में शिल्प और मिट्टी कला जगत से जुड़े कई प्रमुख कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री द्वारा इतना बड़ा सम्मान मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा मातु राम जी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!