उड़ावास पंचायत में रात्रि चौपाल: विधायक राजेंद्र भांबू ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार रात्रि उदावास पंचायत में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर विधायक भाम्बू ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!