बांसवाड़ा के निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला गंभीर: संयुक्त अभिभावक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग उठाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बांसवाड़ा (श्रीराम इंदौरिया): संयुक्त अभिभावक संघ ने बांसवाड़ा स्थित एक निजी स्कूल में छात्र के साथ कथित मारपीट, बुलींग और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार के मामले को गंभीर बताते हुए शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में संयुक्त अभिभावक संघ द्वारा बांसवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, लेकिन यदि वहीं बच्चों के साथ हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में निजी स्कूल संचालक और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!