जोधपुर (श्रीराम इंदौरिया): योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक “योग के मूलभूत सिद्धांत” का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से BNYS विद्यार्थियों एवं योग विषय के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक का संकलन डॉ.अभिषेक शर्मा एवं रीना शर्मा द्वारा किया गया है। पुस्तक में योग के आधारभूत सिद्धांत, योग दर्शन, योग एवं उसके प्रयोग तथा योग चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं वैज्ञानिक शैली में प्रस्तुत किया गया है। लेखक डॉ.अभिषेक शर्मा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी हैं तथा योग शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सह-लेखिका रीना शर्मा शिक्षण एवं संस्कृत विषय से जुड़ी हुई हैं। पुस्तक का प्रकाशन सिखवाल पब्लिकेशन, जयपुर द्वारा किया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। इस अवसर पर शिक्षाविदों, योग विशेषज्ञों एवं शुभचिंतकों ने लेखकद्वय को शुभकामनाएं देते हुए इसे योग शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास बताया।
योग शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल : “योग के मूलभूत सिद्धांत” पुस्तक प्रकाशित
By -
May 09, 2026
0
Tags: