रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के तहत बिजरोल खेड़ा स्थित श्री मामाजी गौसेवा समिति संचालित गौशाला में स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भोपाजी हंजाराम के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जालोर-सिरोही के पूर्व सांसद देवजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि जल केवल जीवन ही नहीं, बल्कि आने वाले कल का आधार भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया है तथा राज्य सरकार भी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक प्रकाशचंद छाजेड़, मंडल अध्यक्ष रतन देवासी, अमराराम देवासी, महामंत्री सोमदान, डॉ.जगदीश बिश्नोई, डॉ.कृष्ण चौधरी, डॉ.पूनमाराम बिश्नोई, भावेश सोनी, बाबूनाथ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
जल संरक्षण जन अभियान के तहत गौशाला में स्वच्छता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
By -
May 28, 2026
0
Tags: