बूंदी/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की सहमति से बूंदी जिला निवासी जुगराज चौहान को अखिल भारत हिन्दू महासभा का बूंदी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया की अनुशंसा पर की गई।
3/related/default