अग्रवाल समाज समिति अग्रवाल फ़ार्म की कार्यकारिणी का गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल फ़ार्म के हुए चुनावों में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश पोद्दार द्वारा जारी किए परिणाम में कैलाश गंगल अध्यक्ष, कृष्णदीप सिंघल (केडी) महासचिव, सुधीर सिंघल कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल संयुक्त सचिव, विजय गुप्ता संगठन मंत्री व सदस्यों में आदित्य कुमार, हरीश गोयल, नवीनचंद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, रिंकू कुमार मित्तल, जय प्रकाश कंसल, बनवारी लाल गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुनील गोयल, प्रकाशचंद सिंघल, बाल कृष्ण गर्ग, पवन अग्रवाल, सतीश गर्ग, बृजमोहन गर्ग, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राजकुमार गंगल, राजकुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता व गोपाल लाल गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। समाज समिति द्वारा संचालित अग्र मंदिर भवन पर आयोजित हुई बैठक में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान अध्यक्ष महेश गोयल व पूरी पूर्व कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से दीपक गोयल को मुख्य संरक्षक, पुष्पा मंगल को महिला मंडल अध्यक्ष व अनिल मंगल को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश गंगल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता भवन के रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करना तथा भव्य रूप प्रदान करना है ताकि यह भवन समाज के सभी लोगों के लिए काम आ सके। महासचिव कृष्णदीप सिंघल ने बताया कि शनिवार, 16 मई को अग्र मंदिर भवन पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल फ़ार्म की पूरी कार्यकारिणी शामिल होगी। समाज समिति में लगभग 2 हज़ार सदस्य हैं, जिनकी संख्या नवीन रजिस्ट्रेशन कर बढ़ाया जाएगा, साथ ही हमारी समाज समिति जयपुर शहर की सर्वश्रेष्ठ संस्था बनेगी। जानकारी के अनुसार समाज समिति ने अग्रबंधुओं के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है, जो कि इस्कॉन रोड पर स्थित है, साथ ही उक्त मंडित के साथ जनोपयोगी भवन के तर्ज पर हाल व कमरों का निर्माण किया जा रहा है, यह भवन बहुत ही कम दरों पर समाज के लोगों के आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!