श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति नारायणपुर को मिला राज्यस्तरीय सामाजिक सेवा सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में संध्या बॉर्डर टाइम्स, एसबीटी न्यूज़ द्वारा रविवार को राजस्थान के उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ एनजीओ का चयन कर राजस्थान सामाजिक सेवा सम्मान 2026 राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की सामाजिक संस्था श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, नारायणपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य, सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सचिव सुनील कुमार शर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा को संध्या बॉर्डर टाइम्स, एसबीटी न्यूज़ द्वारा राजस्थान में श्रेष्ठ एनजीओ का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान तथा युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के इन सराहनीय प्रयासों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जो सही मायने में प्रत्येक सदस्य का अथक प्रयास एवं योगदान है। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र एवं संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!