बहरोड़: राजस्थान विद्युत तकनिकी कर्मचारी एसोसिएशन बहरोड़ खंड ने फीडर संबंधित चल रही समस्याओ के समाधान हेतु ज्ञापन दिया। संभाग अध्यक्ष महेश गुर्जर ने बताया कि फीडर इंचार्जो के पास बिलिंग करने के लिए मोबाइल और प्रिंटर की उपलब्धता नहीं होने के कारण बिलिंग करने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। साथ ही कम संख्या में सुरक्षा उपकरण स्टोर रूम में उपलब्ध होने के बाद भी उनको इनसे वंचित रखा जा रहा है। कुछ कर्मचारियों के पास आवश्यकता से अधिक कार्य होने पर सहायक कर्मचारी को नियुक्त किया जाए। FRT टीम के पास पूरा स्टाफ नहीं है और ज़ीएसएस पर नियमनुसार कर्मचारी नहीं लगा सकते।इसके अलावा और भी समस्याओ हेतु ज्ञापन सौपा गया और जल्द से जल्द सकारात्मक जबाब के लिए निवेदन किया गया। अगर सुनवाई नहीं होती है तो 7 दिन बाद धरना दिया जायेगा।
3/related/default