आड़कसर में निःशुल्क हड्डी, जोड़ एवं रोग जांच शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


अड़कसर (श्रीराम इंदौरिया): टीबड़ा हॉस्पिटल एवं ट्रोमा सेंटर, सीकर द्वारा रविवार, 17 मई 2026 को माहेश्वरी धर्मशाला, मुख्य चौक, आड़कसर में आयोजित निःशुल्क हड्डी, जोड़ एवं रोग जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी, जोड़, कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, गठिया, फ्रैक्चर, स्पाइन संबंधित रोगों एवं पुराने चोट से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई थी। शिविर में डॉ.रमाकांत टीबड़ा एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उचित उपचार संबंधी सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण, रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में डॉ.बालकृष्ण काबरा ने भी अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। घुटनों के दर्द, कमर दर्द, नसों की समस्या, सर्वाइकल, फ्रैक्चर एवं जोड़ों की तकलीफ से परेशान मरीजों को विशेष परामर्श दिया गया। साथ ही कई मरीजों को दूरबीन द्वारा घुटने एवं फ्रैक्चर उपचार, नसों में इंजेक्शन द्वारा दर्द उपचार तथा जटिल फ्रैक्चर के इलाज संबंधी जानकारी दी गई। फिजियोथेरेपी सेवाओं के अंतर्गत डॉ.अनिरुद्ध दाधीच ने भी अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों को जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न, सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटनों की समस्या एवं ऑपरेशन के बाद पुनर्वास (रिहैब) संबंधी परामर्श एवं उपचार दिया। मरीजों को सही व्यायाम, दर्द प्रबंधन तथा शीघ्र रिकवरी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निःशुल्क घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण तथा मां वाउचर योजना के अंतर्गत निःशुल्क सोनोग्राफी संबंधी जानकारी भी दी गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि टीबड़ा हॉस्पिटल एवं ट्रोमा सेंटर सीकर में सभी प्रकार के प्राइवेट टीपीए, MRI, CT Scan एवं DEXA Scan जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!