हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के पदाधिकारी ने की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों की जांच करवाने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के पदाधिकारी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा संगठन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से आहत होकर राज्य सचिव नरेंद्र ओदीच्च के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा संगठन पर लगाए गए भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करवाने की मांग की तथा इससे संबंधित संपूर्ण दस्तावेज सौंपे। राज्य सहायक सचिव समन्वयक विजय दाधीच ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइडस राजस्थान राज्य लगातार छात्रों में चरित्र निर्माण एवं अनुशासित बनाने का काम कर रही है लेकिन कुछ संगठन के विरोधी लोगों ने संगठन की गरिमा एवं स्काउटिंग की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसलिए हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान राज्य संपूर्ण संगठन ने शिक्षा मंत्री से इन आरोपों की जांच करवाकर के दूध का दूध पानी का पानी करने का निवेदन किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!