दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंंत, एक घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात करीब ढाई बजे गुसाईसर बड़ा व लोडेरा के बीच दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। टक्कर में एक चालक घायल हो गया व ट्रक में फंस गया। युवाओं ने जेसीबी की सहायता से घायल को बाहर निकाल कर एंबुलेंस में उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पता चला है कि जैतासर के जोगलिया निवासी 45 वर्षीय पन्नाराम पुत्र हरखाराम के पैर में फ्रेक्चर हो हुआ व अब वह खतरे से बाहर है। दूसरे ट्रक का चालक केवल मामूली चोटिल हुआ। एसआई पवन कुमार भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व ट्रकों को साइड में करवाकर रास्ता खुलवाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!