श्रमिकों का बने पहचान पत्र, ठेका संस्थानों का हो पंजीयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: राजस्थान में ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भामसं नेता गौरीशंकर व्यास की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान में लाखों की संख्या में निजी एवं सरकारी क्षेत्र के अनेक विभागों, कारखानों और संस्थानों में कई तरह के कार्य ठेके के माध्यम से श्रम आपूर्तिकर्ताओं द्वारा नियम विरुद्ध करवाए जा रहे हैं। ऐसे कार्यों पर सरकार द्वारा लागू किसी भी ठेका श्रम अधिनियम का पालन नहीं किया जाता है, जिसके चलते श्रमिकों का शोषण हो रहा है। किसी भी ठेका संस्थान का पंजीयन ठेका श्रम अधिनियम के तहत करवाए जाने, स्थाई प्रवृत्ति के कार्य ठेके के माध्यम से नहीं करवाने, ठेके पर लगे श्रमिकों को या नए लगने वाली श्रमिकों को पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र देने, 60 साल की आयु पूर्ण करने पर ग्रेजुएट बोनस का लाभ देने, 8 घंटे के अतिरिक्त कार्य के लिए ओवरटाइम का भुगतान करने, ठेका श्रमिकों व उनके परिवार के लिए ईएसआई व कर्मचारी भविष्य निधि की कटौती कर उसका लाभ प्रदान करने, श्रमिकों के लिए नियमित चिकित्सा की जांच की व्यवस्था करने, ठेके पर स्थाई काम करने वाले कर्मचारियों के समान काम और समान वेतन देने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री नवीन स्वामी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!