गिरधरपुरा में पेयजल की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'ग्राम विकास रथ' यात्रा नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुरा शाहपुरा पहुँची। मिनी सचिवालय परिसर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ का जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रथ यात्रा विधानसभा प्रभारी सुभाष शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन स्वीकार करते हुए यात्रा प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस गंभीर समस्या को शीघ्र ही राज्य सरकार के संज्ञान में लाएंगे ताकि इसका उचित समाधान हो सके। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों, किसानों को दी जा रही आर्थिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान प्रचार सामग्री और पत्रकों का भी वितरण किया गया। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, आगामी 23 मई से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले 'विशाल कृषि मेले' में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलडिया ने किसानों से मेले के लिए शीघ्र पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने का आग्रह किया ताकि वे आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू हो सकें। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी अशोक कुमार, विद्याधर साखनिया, पंचायत प्रशासक महेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार छिपा, रामप्रताप शर्मा, फूलचंद, बाबूलाल, विनोद स्वामी, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश मीणा, महेंद्र कुमार यादव, सांवरमल कटारिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!