प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
बीकानेर: पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रसार अध्यक्ष डॉ.हरि शंकर आचार्य ने बताया कि इस वर्ष का घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा तथा किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड, विभाग की पूर्व सहायक निदेशक श्रीमती वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा।
डॉ.आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मौजूद रहेंगे। कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष होंगे। इस दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता 'हरख बीकाणा' के विजेताओं का भी सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!