नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'ग्राम विकास रथ यात्रा' सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में पहुँची। रथ यात्रा का पुजारियों की ढाणी, परसरामपुरा, चारण की ढाणी और गिरधरपुरा पहुँचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। पुजारियों की ढाणी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के उत्थान और आमजन की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जागरूक बनें और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलडिया, पंचायत प्रशासक शुभिता दूत और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। सहायक कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने विशेष रूप से किसानों के लिए चलाई जा रही नवीन योजनाओं और कृषि अनुदानों के बारे में तकनीकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान मनोहर सिंह, छोटी देवी, ग्राम विकास अधिकारी हर्षिता मूल, अनिता, कुरड़ाराम दूत, कैप्टन गंगाधर, करणी राम, बनवारी लाल कुमावत, सीताराम यादव, रामप्रताप शर्मा, शिवकुमार गाड़ोदिया, विद्याधर साखनिंया, रामकृष्ण, श्याम सुंदर स्वामी, नरसिंह दास जी महाराज, बाबूलाल शर्मा, मोहन लाल चाहर, गुर्जर गौरव, विद्याधर रणवा, जगदीश खरबास, शीव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम विकास रथ यात्रा में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
By -
May 11, 2026
0
Tags: