पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): रजत शर्मा के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने इस अमानवीय कृत्य की भर्त्सना करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एक बयान में झेरलीवाला ने कहा कि मामूली कहासुनी रजत शर्मा निवासी भादरा, बस से मलसीसर गया था। अपनी यात्रा के दौरान बस में किराये को लेकर कंडक्टर से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान भगवान राम नामक व्यक्ति ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को बढ़ा दिया तथा अपने साथियों को बुलाकर रजत शर्मा के साथ लाठी एवं सरियों से बेरहमीपूर्वक मारपीट की गई। घटना में रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार वर्तमान में हिसार अस्पताल में चल रहा है।
इस तरह की अमानवीय कृत्य का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है, इससे असुरक्षा का वातावरण पैदा होता है तथा कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं। इस घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से हमलावरो पर कार्रवाई की मांग के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस घटना को लेकर विप्र समाज आक्रोशित हैं।