सरदार शहर (तोलाराम मारू): छींपा धर्मशाला के पास रहने वाली सरिता देवी बुच्चा पत्नी स्वर्गीय हीरा लाल बुच्चा का 72 वर्ष की आयु में निधन गुरुवार को होने पर उनके पुत्र जगत कुमार पुत्रवधू अनिता, पौत्री चारवी तथा देवर मदन लाल, विमल कुमार, विनोद कुमार, जसकरण, प्रकाश कुमार तथा बुच्चा परिवार की सहमति पर नेत्रदान कराया गया। प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत ने नेत्र संग्रह किया। केन्द्र के समन्वयक गणेश दास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 47वां नेत्रदान है। सरिता का नेत्रदान दो नेत्रहीनों के लिए वरदान साबित होगा, उनके जीवन को नई ज्योति मिलने से वे दुनिया देख सकेंगे। इस अवसर पर मोहन लाल बरड़िया, महेंद्र बरड़िया, रमेश बरड़िया, राजेश कुमार बुच्चा, पंकज कुमार बुच्चा आदि उपस्थित थे। तेरापंथ युवक परिषद सरदार शहर ने प्रेरक की भूमिका निभाई। समन्वयक स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केन्द्र में अब तक सरदारशहर से 16, श्रीडूंगरगढ़ से 14, सुजानगढ़ से 4, सादुलपुर से 2 तथा सीकर, राजलदेसर, रतनगढ़, लाडनूं,छापर, लूणकरणसर से एक एक नेत्रदान तथा सरदार शहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर बोघेरा उड़सर तथा श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कुन्तासर, मोमासर से एक एक नेत्रदान हुआ है। सरिता बुच्चा के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदार शहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदार शहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।
स्व.सरिता देवी के निधन होने पर परिवारजनों की सहमति से किया नेत्रदान
By -
May 28, 2026
0
Tags: