तरबूज से भरी पिकअप पलटी, सडक़ पर फैले तरबूज, चालक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह गुंसी पुलिया के समीप तरबूज भरकर जा रही एक पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। पिकअप पलट जाने से सडक़ पर तरबूज फैल कर फूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक अख्तर अली पुत्र जुम्मा खा नैनवा से तरबूज भरकर चाकसू ले जा रहा था। इसी दौरान गुन्सी पुलिया के समीप पिकअप का टायर फट गया, जिससे पिकअप पलट गई और पिकअप में तरबूज सडक़ पर बिखर गए। हादसे में किसी के भी चौट नहीं लगी है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से एक तरफ करवाकर सडक मार्ग को सुचारू करवाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!