फोर्टी और बीकानेर जिला उद्योग संघ की हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर को हवाई सेवाओं के माध्यम से महानगरों से जोड़ने के लिए एलाइंस एअर के नेटवर्क योजना एवं शेड्यूलिंग प्रमुख रंजन कुमार दत्ता से चर्चा की। फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि बीकानेर से सूरत, अहमदाबाद तथा मुंबई के लिए हवाई सेवाओं को चालू करने की नितांत आवश्यकता है। बीकानेर की महानगरों से कनेक्टिविटी हो जाने से बड़ी बड़ी इंडस्ट्रीयां बीकानेर की और अपना रूख करेगी और इनके आ जाने से बीकानेर आर्थिक रूप से सक्षम तो होगा ही, साथ ही साथ हजारों रोजगार के अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त होगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में गैस पाइप लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है, इससे बीकानेर में भी मोरबी की तर्ज पर बड़ी बड़ी सिरेमिक्स इकाइयां बीकानेर में निवेश को आगे आएगी। बीकानेर पर्यटन की दृष्टि से भी काफी समृद्धशाली है। यहाँ ऐतिहासिक मन्दिर, कला एवं साहित्य के ऐसे अनोखे रमणीय स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। बीकानेर सोलर का भी काफी बड़ा हब है और कनेक्टिविटी की उपलब्धता से सोलर कंपनियों का बीकानेर में निवेश बढ़ेगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेर के विकास हेतु भागीरथी प्रयास करने वाले केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु भी चर्चा करेगा। उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि बीकानेर एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी है, यहाँ से कारपेट बनकर देश विदेश में निर्यात किये जाते हैं। हवाई सेवा का पूर्णतया विस्तार हो जाने से आगामी समय में उद्योग, व्यापार एवं पर्यटन के क्षेत्र में बीकानेर देश के मानचित्र पर अपना नाम अंकित करेगा। इस अवसर पर श्याम सुन्दर सोनी, आलोक प्रताप सिंह, सुशील बंसल, वीरेंद्र किराडू, निर्मल पारख, मनीष नाहटा, अरविंद चौधरी, रामकरण जाजडा, विनीत आचार्य सहित एलाइंस एअर के कर्मचारी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!