जयपुर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार घुमंतु, अर्द्धघुमंतु एवं विमुक्त जातियों के सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जिला कलेक्टर जयपुर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर शहर क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य 15 मई 2026 से 26 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सर्वेक्षण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु समस्त उपायुक्त नगर निगम जयपुर शहर, उपखंड अधिकारियों (SDM) एवं तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य के सफल संचालन के लिए वार्डवार प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, सर्वेक्षक एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। आदेशों में निर्देशित किया गया है कि सर्वेक्षण कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वेक्षण से वंचित न रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समयावधि में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
3/related/default