श्रीराम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर: भजनों और झांकियों से गूंजा चुना चौक

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि शहर के चुना चौक स्थित रामलीला पार्क में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पुरोहितों की बगीची के सामने रानी सती रोड पर आयोजित “श्रीराम कथा अमृत वर्षा” के दौरान रविवार को श्रीराम जन्म महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर जैसे ही भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। भव्य सजावट, मंगल ध्वनि, झुनझुनियों और बाल स्वरूप झांकियों ने वातावरण को पूरी तरह त्रेतायुगमय बना दिया। प्रख्यात कथावाचक श्री धर्मदास महाराज ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम के जन्म की अत्यंत भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने मधुर भजनों और बाल लीलाओं के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान राम जन्मोत्सव पर महिलाओं और बच्चों को सुंदर-सुंदर झुनझुने एवं बाल खिलौनों का वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा और आदर्शों की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और पूरा पंडाल राममय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के मुख्य जजमान सेहीं कला सूरजगढ़, के समाजसेवी अरुण शर्मा सपत्नी रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद सिंघानिया, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, जगदीश खाजपुरिया, बिनोद पुजारी, पवन शर्मा देरवाला, डॉ.विधा पुरोहित, डॉ.भावना शर्मा, अनिता सैनी एवं गायत्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!