झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायन्स क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा की एक और मिसाल पेश की गई है। शहर के राजकीय परमवीर पीरू सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और स्टाफ की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक वाटर कूलर स्थापित किया गया है। यह वाटर कूलर स्व.श्री मदनलाल शाह एवं स्व.श्रीमती मालती देवी शाह की पावन स्मृति में मदन लाल शाह एज्युकेशन सोसायटी (संचालक जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज, झुंझुनूं) द्वारा भेंट किया गया है। भीषण गर्मी के इस दौर में विद्यालय के 238 विद्यार्थियों एवं 18 स्टाफ सदस्यों के लिए यह शीतल जल का स्रोत वरदान साबित होगा। वाटर कूलर के शुभारंभ के अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महानुभावों मे प्रबंधक अनिल मिश्रा, प्राचार्य डॉ.योगिता शर्मा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार नवीन शर्मा, प्रधानाचार्य आशा नीलू, उप प्रधानाचार्य जमुना झाझडिया, राकेश मांजू एवं अध्यापक रामकरण कुमावत। इस अवसर पर जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज एवं स्कूल के अतिथियों का दोनों संस्थाओं की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
परमवीर पीरू सिंह स्कूल में शाह परिवार के सौजन्य से वाटर कूलर का भव्य शुभारंभ
By -
May 14, 2026
0
Tags: