निवाई (लालचंद माली): देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई व आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दामों और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में पीसीसी सचिव व जिला प्रभारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करके केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। पीसीसी सचिव व जिला प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है और हर परिवार पर गहरा आर्थिक संकट मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश और प्रदेश दोनों का विकास पूरी तरह से थम गया है। सरकार जनकल्याण के काम छोड़कर आमजन की जेब काटने में लगी है। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा, महावीर प्रसाद पराणा, पारस पहाडी, दुर्गालाल सैनी, प्रवीण माणू, पवन सांवलिया, राजेश भटट, हंसराज गुर्जर, सीताराम शर्मा अलियाबाद, पप्पू लाल मीणा, आरीफ कुरेशी, जितेन्द्र चौधरी पलेई, बाबूलाल मीणा, सुरेन्द्र बेनीवाल, सुमेर सिंह बपूई, सुदामा भांवता, राजेन्द्र जाट व रामप्रसाद परिडवाल सहित ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default