खेत से केबल चुराकर भागे, काश्तकार की सजगता से आए पकड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के बीछवाल थानान्तर्गत खेत से केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करने वाले तीनों आरोपी वारदात के दो घंटे बाद ही पकड़ में आ गये। बताया जा रहा है कि बीछवाल में रोही 489 आरडी में विश्वजीत सिंह हरासर का खेत है। खेत में काश्तकार मनोहर लाल नायक अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार की रात को करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन युवकों ने खेत में कुएं की केबल काटकर चोरी कर ली और फरार हो गए। इस दौरान काश्तकार और आसपास के लोगों की आंख खुल गई और कुएं से केबल चोरी का पता चला। वहां बाइक के टायर और चोरों के पैरों के निशान देखकर उनका पीछा किया। इस दौरान रात को करीब तीन बजे बाइक पर सवार तीन युवक वन विभाग की जमीन पर बने बॉयोलॉजिकल पार्क के पास नजर आए। तीनों युवकों को पकड़कर बीछवाल थाना पुलिस को सौंप दिया। काश्तकार मनोहर लाल की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि राकेश, विनय और नीरज ने केबल चोरी की। एसएचओ गौरव सारस्वत ने बताया कि केबल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।

*शाम को रेकी, रात को चोरी* 
कुएं से केबल चोरी करने वाले युवकों ने शाम को पहले रेकी की थी। बाइक पर सवार होकर दो युवक शाम को खेत के पास बने रास्ते पर बार-बार चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान काश्तकार मनोहर लाल के पिता ने युवकों को टोका तो उन्होंने कहा कि रास्ता भूल गए। वहां से जाने के बाद रात को खेत में आए और कुएं से केबल चोरी कर ली लेकिन काश्तकार की सजगता से तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!