एमडी सहित 18 साल के युवा को पकड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए देर रात एमडी सहित एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक गली नंबर 17, रामपुरा बस्ती निवासी 18 वर्षीय विपिन पुत्र सुदेश चांवरिया है। एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन व डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में एचसी कानदान, देवेंद्र व राजेंद्र शामिल थे। आरोपी के पास 6 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि जिले में एमडी तस्करों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इस महंगे नशे ने नशेडिय़ों को ही तस्कर बना दिया है। इस नशे को लेने वाला एमडी की तस्करी, मोबाइल स्नेचिंग, चेन स्नेचिंग व चोरी की वारदातें करता है। पिछले दिनों पकड़े गये अधिकतर तस्कर इसी श्रेणी के हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!