फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 ग्राम अफीम के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ सर्कल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूडसर चौकी के पास एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 261 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज जाट (33) निवासी कोटासर, राकेश जाट (22) निवासी रीड़ी और केशराराम जाट (33) निवासी राजेडू के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार मीणा, कांस्टेबल सेवानंद, नानूराम, सुरेंद्र कुमार, रामदयाल, प्रेम और मुकेश शामिल रहे। मामला एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा होने के कारण आगे की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल कड़वासरा को सौंपी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!