सख्ताई के साथ आयोजित सम्पन्न हुई प्रीडीएलएड परीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को दो पारियों में शुरू हुई परीक्षा पहली पारी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें शांतिपूर्वक विद्यार्थियों ने पेपर दिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त फ्रिस्किंग, सीसीटीवी जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। पहली पारी के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस का जाब्ता रहा। परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ.राजेंद्र पुरोहित बताया कि दोनों पारियों में 25182 अभ्यर्थी पंजीकृत है। 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है। पहली पारी में 12591 में से 10311 अभ्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, वहीं दूसरी पारी में 10421 अभ्यार्थियों में से 12591 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में प्रथम सत्र में 81.89 प्रतिशत व दूसरे सत्र में 82.76 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी देखी गई, वहीं दूसरी पारी में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पारी के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। नकल को रोकने के लिये चार फ्लाइंग दल भी गठित किए थे।

*बायोमेट्रिक जांच के बाद सेंटर में प्रवेश*

बिना प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। प्रदेश में कही भी गड़बड़ी न हो, इसके लिये जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में हाईटेक स्टेट कमांड सेंटर बनाया गया, जहां से प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सीधे कमांड सेंटर से जुड़े रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!