एक अधेड़ महिला का खेत में मिला शव, फैली सनसनी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बरोनी थानांतर्गत गांव बगड़ी में एक अज्ञात अधेड़ महिला का एक खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बरोनी थानाधिकारी सुश्री कुसुम आईपीएस मय जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और टोंक सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी कुसुम ने बताया कि रतनी देवी (53) पत्नि देवकरण बैरवा निवासी कुटका थाना डिग्गी मानसिक रुप से विक्षिप्त थी, जिसका शव गांव बगड़ी के एक खेत में पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मौका मुआयना किया। इसके बाद शव का जिला अस्पताल टोंक में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!