झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निकटवर्ती गांव भागू का बास निवासी एवं हाल रिको झुंझुनूं निवासी भामाशाह व तेजा भक्त व्यवसायी मोहन लाल डोटासरा का राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के लिए 51 हजार रुपये नगद एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर महासंघ पदाधिकारियों ने साफा, शॉल एवं फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, सलाहकार मामराज महला एवं ब्लॉक महासचिव सुरेश बेनीवाल मौजूद रहे। झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल ने समाजसेवी मोहन लाल डोटासरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में उनका सहयोग प्रेरणादायक है। वहीं राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोक देवता तेजाजी महाराज का मंदिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मंदिर होगा, जिसके निर्माण में श्रद्धालुओं का लगातार सहयोग मिल रहा है।
तेजाजी मंदिर निर्माण में सहयोग करने पर मोहन लाल डोटासरा का हुआ सम्मान
By -
May 23, 2026
0
Tags: