निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य हेतु तीन-तीन दिवसीय कुल 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रथम बैच में कुल 112 प्रगणकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने औचक निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में बताए गए सिद्धांतों की अच्छी तरह पालना करें एवं गम्भीरता पूर्वक लेवे। इस दौरान जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार नरेश गुर्जर ने प्रशिक्षण की सभी रूप-रेखाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुपरवाइजर, प्रगणक, प्रशिक्षण एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत रूप से इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी सुनिश्चित की। प्रशिक्षक त्रिलोक जैन, डॉ.कुसुम कौशिक, राजेश गुर्जर, राकेश अग्रवाल एवं बीरबल मीणा ने प्रगणकों को बारीकियों से अवगत कराया और अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में अमित जोशी, कपिल शर्मा, संजय शर्मा, मोहन लाल निराला व सुभाष चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
3/related/default