मानवता की मिसाल: झुंझुनूं में 'ठंडा पानी' अभियान के तहत बीडीके अस्पताल में टीबड़ेवाला परिवार के सौजन्य से वाटर कूलर का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के संकल्प के साथ श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था और लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा संचालित 'ठंडा पानी' अभियान निरंतर प्रगति पर है। इसी कड़ी में शनिवार, 2 मई को स्थानीय बीडीके अस्पताल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। यह वाटर कूलर सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाला परिवार के भामाशाहों—विश्वनाथ, रामगोपाल, सज्जन कुमार, पवन कुमार एवं शंकरलाल टीबड़ेवाला द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट लगवाया गया है। शनिवार प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि भामाशाह परिवार के विश्वनाथ, रामगोपाल, संतोष कुमार एवं शंकर लाल टीबड़ेवाला, स्वास्थ्य विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ.रामप्रसाद तथा बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ.जितेंद्र कुमार भांबू, आरएमओ डॉ.सिद्धार्थ शर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ.नवीद अख्तर उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया, जिससे अब अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। लोकार्पण से पूर्व लायंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन और सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!