सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने किया सीएचसी सिंघाना का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं का लिया जायजा

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघाना का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष एवं नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी सिंघाना के प्रभारी ने सीएमएचओ को अवगत करवाया कि नई सीएचसी बिल्डिंग में मरीजों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 एसी एवं 22 कुलर लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों को राहत मिल सके। प्रभारी डॉ.धर्मेन्द्र सैनी ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा एवं सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अस्पताल भवन की बाउंड्री वॉल, बोरवेल एवं मोर्चरी निर्माण की आवश्यकता बताते हुए मांग पत्र सीएमएचओ के समक्ष रखा। इस पर सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजने की जानकारी दी। हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में हीट वेव प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार करने, पर्याप्त मात्रा में ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने तथा मरीजों एवं परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मा योजना के अंतर्गत टीआईडी बढ़ाने एवं रिजेक्शन कम करने के लिए रिकॉर्ड संधारण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया में सावधानी बरतने को कहा।निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखा जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!