प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर पूर्व जिलाध्यक्ष ने बस से किया सफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा/गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में देश को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई ईंधन बचत, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने की अपील को आत्मसात करते हुए भाजपा झुंझुनूं के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने एक प्रेरणादायी पहल प्रस्तुत की। शर्मा ने अपने निजी वाहन का उपयोग न करते हुए साधारण बस से चिड़ावा से गुढ़ागौड़जी तक यात्रा कर आमजन के समक्ष सादगी और राष्ट्रहित का संदेश दिया। वे गुढ़ागौड़जी स्थित ‘श्री पैलेस मैरिज गार्डन’ में मंगलवार प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय आवासीय जिला वर्ग प्रशिक्षण शिविर ‘सक्षम कार्यकर्ता - सशक्त संगठन’ में पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर तथा पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित में की गई अपील केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा है। यदि हम सभी ईंधन की बचत, संसाधनों के संयमित उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवन शैली को अपनाएं, तो यह देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!