रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान एग्रिटेक मीट (ग्राम) तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ का रानीवाड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। रथ के गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल के निर्देशानुसार ग्राम रथ के साथ आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने कहा कि सरकार द्वारा विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिसमें वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत अब पड़ोसी राज्यों में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों को किसान निधि के माध्यम से सीधे खातों में आर्थिक सहायता दी जा रही है।bभाजपा बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच पोपटलाल रावल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम रथ में लगी एलईडी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, वहीं सुझाव पेटिका के जरिए ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर पशु चिकित्सक रामेश्वर लाल जाट, आईआई लक्ष्मण सिंह, पटवारी चांदनी भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी सुड़ाराम विश्नोई, भाजपा बूथ महेंद्र सिंह देवड़ा, नरसीराम तुरी, ताराचंद भारद्वाज, नटवर लाल मेघवाल, दिनेश पुरोहित, मोहनाराम राणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हसीना बानू, उषा देवी मेघवाल, विनोद कुमार, हरीराम भाट, राजुराम राणा, मुकेश कुमार बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।