बीकानेर: एसपी मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। अब गंगाशहर पुलिस ने एमडी सहित एक युवक को धर दबोचा है। युवक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी अभिषेक विश्नोई के रूप में हुई है। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि आरोपी को अल-सुबह तीन बजे नोखा रोड़,धारणिया पंप के पास से पकड़ा गया। आरोपी स्विफ्ट डिजायर में था, वह नागौर से बीकानेर आया था, उसके पास सात ग्राम एमडी मिली। आरोपी तस्कर है या केवल उपभोक्ता, पूर्व में मुकदमें दर्ज है या नही, उसका किस तस्करी गुट से ताल्लुक है, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय टीम में एएसआई मांगीलाल, मुखराम व गौरव शामिल थे।
3/related/default