चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा बाईपास रोड स्थित अनुपम मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के लिए सहयोग राशि एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर समाजसेवी एवं तेजा भक्त प्रमोद खेदड़ का भव्य स्वागत किया गया। अनुपम मैरिज गार्डन के संचालक प्रमोद खेदड़ ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये नकद एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें साफा, शॉल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला संयुक्त महासचिव अविनाश बुडानिया, जिला सचिव हरिश फोगाट, युवा तेजा के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा तथा सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मंदिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मंदिर होगा, जिसके निर्माण में समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
3/related/default