अवैध मादक पदार्थ सप्लायर पर पुलिस का वज्रपात, चाय की दुकान पर मिला डोडा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों के खिलाफ पुलिस का वज्रपात जारी है, जिसके चलते प्रतिदिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने वालों को दबोचा जा रहा है। जिले के दो अलग अलग थाना इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई खारा क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम निवासी कूच बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में खारा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।मामले में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
*चाय की दुकान पर मिला डोडा*
शहर के गंगाशहर थाना पुलिस ने चाय की दुकान पर डोडा जब्त किया है। नया बस स्टैंड स्थित गुरू चाय पर पुलिस रेड मारकर यहां से डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 5.5 किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया।आरोपी की पहचान सतेरण, नागौर हाल गंगाशहर निवासी हनुमान राम विश्नोई के रूप में हुई है। कांस्टेबल मुखराम जाखड़ की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अशोक यादव मय टीम ने दबिश दी। बता दें कि हाइवे स्थित चाय की दुकानों व ढ़ाबों पर नशा तस्करी की गतिविधियां आम बात है। यहां तस्करों का जमावड़ा ही रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अशोक यादव मय टीम ने की। टीम में मुखराम जाखड़, महेंद्र गोदारा व रमेश विश्नोई शामिल थे। मुखराम जाखड़ की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!