सेवानिवृत कर्मचारी के घर चोरी, लाखों रुपए ले उड़े चोर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में चोरों ने इतना आतंक मचा रखा है कि आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अब पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हालत यह है कि पुलिस के इक्के दुक्के मामलों का खुलासा कर इति श्री कर रही है। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। जहां इंदिरा कॉलोनी स्थित शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी महबूब के घर पर अज्ञात चोर सेंधमारी करते हुए लाखों रुपए ले उड़े। बताया जा रहा है कि महबूब व उनकी पत्नी गुरुवार शाम बाजार गए थे। वापस आकर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला नहीं था। अंदर जाकर देखा तो करीब 10 से 12 लाख रुपये गायब थे। महबूब ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जमीन बेचकर 6 लाख रुपये निवेश के हिसाब से घर पर रखे थे और पांच लाख रुपये उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शेष रकम घर पड़ी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर छत की खिड़की से अंदर घुसे और नगदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सूचना पर भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया महबूब के घर पहुंचे और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है।
*बच्चे के द्वारा रैकी किये जाने की आशंका*
सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा तीन चार बार उस मकान के पास घूमता नजर आ रहा है। वह बच्चा उस मकान को देखकर वापस चले जाने की इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि बच्चे द्वारा अज्ञात चोरों ने मकान की रैकी करवाई, फिर वारदात को अंजाम दिया। यह भी पता चला है कि पति-पत्नी अकेले रहते है, उनके तीन बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!