निवाई (लालचंद माली): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में मिशन मधुहारी डायबिटीज फ्रेंडली के अंतर्गत एक अभिनव पहल करते हुए विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए हेल्थ चेक-अप कार्ड की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रधानाचार्य डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय द्वारा तैयार किए गए इस कार्ड में विद्यार्थियों व स्टाफ के रक्त शर्करा, वजन, ऊँचाई और ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों व स्टाफ की दैनिक स्वास्थ्य आदतों जैसे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं मीठे के सीमित सेवन को भी चिन्हित किया जाएगा। मधुहारी कार्यक्रम प्रभारी पूजा पाटीदार ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगी और समय-समय पर जांच के माध्यम से स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान संभव होगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मीठा कम, जीवन खुशहाल तथा से नो टू शुगर जैसे संदेशों के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।
राहोली में मिशन मधुहारी की अनूठी पहल: विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए हेल्थ चेक-अप कार्ड शुरू
By -
May 04, 2026
0
Tags: