झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शुक्रवार को झुंझुनूं–चिड़ावा–पिलानी मार्ग पर स्थित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत सहित संबंधित वृताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की भौगोलिक स्थिति, किनारों पर झाड़ियां, संकेतक बोर्ड, सड़क की चौड़ाई सहित अन्य जोखिम कारकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर चिन्हित कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण: दिए आवश्यक निर्देश
By -
May 02, 2026
0
Tags: