श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उप जिला अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर श्रीडूंगरगढ़ आडसर बास निवासी हनुमान मल पुत्र हजारीमल श्याम सुखा की ओर से एसी भेंट किया गया। इस एसी के लगने से दवा वितरण रूम में तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी के मौसम में दवाइयों के खराब होने की आशंका कम होगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ.ओमप्रकाश स्वामी, डॉ.एसएस नागल, डॉ.रविंद्र गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरमल सिंघी, शूरवीर दया सागर मोदी, रोहित बोहरा, संदीप पारीक, सुनील सारस्वत, किशोर मारू, बबलू सिंधी, गोपाल स्वामी, ध्रुव पाल सहित अनेक कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दानदाता हनुमान मल श्याम सुखा ने अपने माता-पिता की स्मृति में जिला अस्पताल में भेंट किया एसी
By -
May 13, 2026
0
Tags: