*जिला कलक्टर ने नरसाणा में की रात्रि चौपाल

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के.गावंडे ने मंगलवार को नरसाणा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याएं रखी गई। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही कर पीड़ित को राहत दिलाई जाए।उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राम में नियमित साफ-सफाई करें साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, तहसीलदार रणवीर सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!