सूरजगढ़ में जल सेवा कार्यक्रम आयोजित, आमजन को दिलाया जल बचत का संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” के तहत गुरुवार को सूरजगढ़ के लुहारू रोड पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की ओर से जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं आमजन को शीतल जल वितरित कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश प्रभारी मुकेश दाधीच, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सहकार समिति के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रेम सिंह बाजोर तथा पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने आमजन को जल बचत का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, पीएचईडी एसई राजपाल सिंह, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, विशंभर पूनिया, रोहताश फौजदार, कृष्ण सैनी, विकास शर्मा, रोहिताश शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!