सोमवार को लावेश्वर मंदिर में होगा जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमवार, 11 मई को प्रातः 10:30 बजे लावेश्वर मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मावलंबियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, लाइटिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!