झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ग्वालियर में 2 व 3 मई को प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लायंस क्लब झुंझुनू के लायन सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 की ग्वालियर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन एसके केजडीवाल के नेतृत्व में रीजन चेयरमैन लायन डॉ.एनएस नरूका, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, लायन डॉ.बबीता कुमावत एमजेएफ लायन योगेश खंडेलिया, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन किशन लाल जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन अशोक सोनी, लायन डॉक्टर उमेद सिंह शामिल हुए। अवार्ड सेरेमनी के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनू को प्रान्त मे मेंबर ग्रोथ के फलस्वरूप वर्ष 25 -26 के लिए सम्मानित किया गया। प्रान्त मे लायंस क्लब झुंझुनू को साइट फर्स्ट अवॉर्ड एवं आउटस्टैंडिंग प्लांटेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास को लायनवाद में उनकी सेवाओं को समर्पित विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लायंस सदस्यों ने ग्वालियर यात्रा के दौरान वृंदावन में बांकेबिहारी जी एवं ओरछा में भगवान राजा रामचंद्र जी के मंदिर मे दर्शन किए। ग्वालियर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में 3 मई को प्रातः आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लायंस क्लब झुंझुनू के सदस्य सुरेश चन्द पंसारी के देहावसान पर पुष्प एवं दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लायंस क्लब्स इंटर. के प्रांतीय अधिवेशन से सम्मानित होकर लौटे लायंस क्लब झुंझुनू के सदस्य
By -
May 04, 2026
0
Tags: